- भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई संपर्क मार्ग बाधित | मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
- उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। राज्य के कई संपर्क मार्गों के बाधित होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई नदी-नालों के उफान पर आने से पुल बह गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के तीव्र दौर भी देखे जा सकते हैं, जिससे भूस्खलन और जलभराव की आशंका बनी हुई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पर्वतीय और नदी किनारे वाले क्षेत्रों में। राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
