देहरादून- विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान 14 फरवरी को होने हैं ऐसे में जब प्रचार के लिए 12 फरवरी शाम 5:00 बजे तक का समय है, वही अब तक बड़ी सभाओं की परमिशन के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक रोक लगाई गई थी। उसे देखते हुए अब राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को बड़ी राहत मिल गई है, अब खुले मैदान और इंदौर में स्वभाव करने पर लोगों की संख्या की बाध्यता को चुनाव आयोग ने हटा दिया है। अगले आदेश तक रोड शो, पदयात्रा, साइकिल, बाइक वाहन रैली पर प्रतिबंध जारी रहेगा लेकिन खुले मैदान में अब प्रत्याशियों के लिए 1000 लोगों की बाध्यता नहीं है। बल्कि खुले मैदान की क्षमता का 30% या उस जिले की डीएम की ओर से निर्धारित संख्या में नेता अपनी जनसभाएं कर पाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ डोर टू डोर प्रचार में 20 लोगों से अधिक की संख्या नहीं होगी और रात 8:00 बजे से लेकर सुबह 8:00 बजे तक प्रचार बंद रहेगा उधर दूसरी तरफ खुले मैदान व इनडोर हॉल में सभाएं करने पर लोगों के आने और जाने के लिए अलग-अलग गेट बनाने होंगे। मास्क सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, गौरतलब है कि प्रचार के चंद दिन पहले दी गई इस छूट का राजनीतिक दल और विधानसभा चुनाव में उठे प्रत्याशी पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

