देहरादून- पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आर एस एस के प्रांत प्रचारक की सिफारिश से नौकरी लगने की एक लिस्ट जमकर वायरल हो रही थी। लेकिन अब इस लिस्ट की हकीकत सामने आ गई है यह पूरी तरह से फर्जी पाई गई है। दरअसल आर एस एस के प्रांत प्रचारक ने किसी भी सरकारी विभाग में किसी भी नौकरी के लिए सिफारिश नहीं की है, और इसकी पुष्टि खुद उन 18 विभागों और संस्थानों के जवाब में हुई है जिनमें प्रांत प्रचारक के की सिफारिश पर नौकरी दिए जाने की बात कही गई थी।
दरअसल पिछले दिनों पर सोशल मीडिया में 54 व्यक्तियों की एक सूची बनाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह की सिफारिश से नौकरी मिलने की सूची वायरल हुई थी, जिसमें 18 विभागों में अलग-अलग संस्थानों में नौकरी दिए जाने का जिक्र किया गया था, लेकिन इस मामले में जब एसटीएफ ने जांच शुरू की तो सभी 18 विभागों ने पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई। जिस पर शुरुआती जांच में ही यह साबित हो गया कि यह लिस्ट पूरी तरह से फर्जी थी क्योंकि आयुर्वेद विश्वविद्यालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, संस्कृत विश्वविद्यालय, लोक निर्माण विभाग, सचिवालय, सैनिक कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग और खनन विभाग ने अपने जवाब में स्पष्ट कहा है। किस सूची में दर्ज नाम के कर्मचारी उनके वहां कार्यरत ही नहीं है। ऐसे में अब इस सूची को वायरल करने वाले की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
