Haridwar Crime: उत्तराखंड में एक से बढ़कर एक खबर आ रही है। सबसे ज्यादा चर्चे कुमाऊं में उधम सिंह नगर जिले के हैं तो गढ़वाल में हरिद्वार जिले के हैं। इन जिलों में आए दिन अपराधों की खबर आती रहती है। अब एक महिला को उसके पति ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। महिला का आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शिकारपुर गांव निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने गाधारोना गांव निवासी सरफराज से प्रेम विवाह किया था। उसकी बहन की तीन बेटियां हुई। इस बात से उसके ससुराल वाले और पति खुश नहीं थे।

आरोप है कि अब उसका पति दूसरी शादी पर अड़ा है, इसी बात का उसकी बहन विरोध कर रही थी। ऐसे में आए दिन उनके बीच झगड़ा हो रहा था। शनिवार को आरोपी ने उसकी बहन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल उसकी बहन को बचाया। उसकी बहन की सबसे छोटी बच्ची छह माह की है।
इस दौरान घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
