देहरादून। प्रदेश के कई जिलों के प्राथमिक विद्यालयों के बीमार शिक्षक विभाग में तबादलों के लिए आवेदन के बाद इसका इंतजार करते रह गए। शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल से मिलकर शिक्षकों ने कहा, गंभीर बीमार होने के बावजूद उनका तबादला नहीं हुआ। कुछ शिक्षकों का यह भी कहना है कि निदेशालय ने शासन को उनके आवेदन ही नहीं भेजे।
राज्य के अलग-अलग जिलों से देहरादून पहुंचे शिक्षकों ने कहा, वर्ष 2022-23 में धारा 27 के तहत पारस्परिक तबादलों, अंतरमंडलीय तबादलों एवं गृह जिलों में तैनाती के लिए गंभीर बीमार शिक्षकों ने आवेदन किए थे। आवेदन करने वालों में दाम्पत्य नीति के आधार वाले शिक्षक भी शामिल थे। इसके बाद वर्ष 2023-24 में भी शिक्षकों ने आवेदन करने के बावजूद तबादलों का इंतजार करते रह गए, जबकि निदेशालय और शिक्षा महानिदेशालय से आगे उनका प्रस्ताव नहीं भेजा गया। उनके तबादलों के आवेदन महानिदेशक और शिक्षा निदेशक कार्यालय में जमा हैं। गंभीर बीमार शिक्षकों की स्थिति को देखते हुए उनके गृह जनपद एवं सुगम क्षेत्र में तबादले किए जाएं।
बेसिक शिक्षा निदेशक से मिलने वालों में त्रिभुवन राणा, अर्जुन राणा, अशोक कुमार, राजेश सिंह, प्रदीप, अनुज कुमार, संजय कुमार, मनोज जखमोला, जयवीर सिंह, पंकज कुमार, अनिता जगूड़ी, भूपेंद्र सिंह, प्रतिभा, मृदुला, पूनम, विनीता नौटियाल, नंदिनी गैरोला और जुगल किशोर आदि शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 
