weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News-मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए बुधवार और गुरुवार के लिए दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 26 और 27 जुलाई को पांच जिलों मे तेज बारिश हो सकती है. जिसके तहत नैनीताल, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। वही मौसम विभाग ने बाकी अन्य जनपदों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वही भूस्खलन के चलते कहीं-कहीं सड़कें बंद होने की भी स्थिति बन सकती है। नदी-नालों के आसपास रहने वाले भी सतर्क रहें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें