हल्द्वानी– बुधवार को शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में एनसीसी सीनियर डिवीजन/विंग सत्र 2023-24 के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस क्रम में एनसीसी कैडेट्स के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा (सेवा मेडल) की अगुवाई में फिजिकल एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षा का औचक निरीक्षण किया साथ ही थल सेना कैम्प के इन्टर ग्रुप काम्पिटिशन के लिए ऑब्सटेकल्स का भी निरीक्षण किया गया। उक्त परीक्षा का आयोजन सूबेदार मेजर रामाश्रय चौहान, हवलदार गोकुल और नरेंद्र सिंह एवं ए0एन0ओ0 लेफ्टिनेंट पान सिंह के नेतृत्व में किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत दौड़, सिटअप, पुशअप, शारीरिक मापदंड व नापतौल की गई। एनसीसी लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह दिखाई दिया। सीनियर डिवीजन के लिए 44 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। शारीरिक परीक्षण एवं मेडिकल के बाद 25 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
इससे पूर्व विद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय आदि ने कारगिल युद्ध के शहीदों को याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 3 तक के बच्चों के लिए डांस, फेंसी ड्रेस, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा बच्चों को कारगिल विजय पर आधारित डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाई गई।
शेमफोर्ड स्कूल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग 
