देहरादून- उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है राज्य के कई जनपदों में लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। फिलहाल अगले तीन-चार दिन अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी 12 अक्टूबर तक मानसून एक्टिव रहने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सुबह 6:00 बजे जारी तीन घंटे के तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक टिहरी ,रुद्रप्रयाग, चमोली ,पौड़ी ,उधम सिंह नगर ,नैनीताल, चंपावत ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर जनपदों में गरज चमक के साथ अगले 3 घंटे तेज बारिश की संभावना है।
पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला अंतर्गत व्यास घाटी के गांवों में मौसम की पहली बर्फबारी शुरू हो चुकी है।
गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग में छियालेख से लेकर लिपुलेख तक जमकर बर्फबारी हो रही है। गुंजी, नपलच्यु, नाबी, रोंगकोंग, कुटी गांवों में भी बर्फबारी जारी है । आदि कैलाश मार्ग भी बर्फ से आच्छादित हो चुका है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रालम में भी भारी हिमपात हो रहा है। मध्य हिमालयी छिपलाकेदार में बर्फबारी जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा
उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य
हल्द्वानी : बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर 

