weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) होली तक ऐसा रहेगा पहाड़ और मैदान का मौसम, UPDATE

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज से बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह राज्य भर में बारिश के आसार नहीं के बराबर है यानी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।दिन में खिल रही चटख धूप गर्मी का अहसास करवा रही है लेकिन अब भी सुबह शाम पारा गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार छह से लेकर नौ मार्च यानी होली के‍ दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है।


सुबह शाम खासी ठंड पड़ रही है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद तापमान में धीरे बढ़ोत्तरी होगी और एक सप्ताह के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में होली के बाद एकाएक गर्मी बढ़ने लगेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज छह मार्च से लेकर नौ मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

तापमान
रविवार पांच मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। छह से आठ मार्च तक को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। नौ मार्च से लेकर 12 मार्च तक अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें