- कर्मचारी हेली सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे
देहरादून – उत्तराखंड में समूह ख तक के कर्मचारी, अधिकारी भी सरकारी कार्यों के लिए हेली सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। बस, टैक्सी, निजी वाहन की जगह हेली सेवा का लाभ मिल सकेगा। कैबिनेट ने कर्मचारी संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग को सोमवार को मंजूरी दी।
अब राज्य में समूह ख तक के कर्मचारी, अधिकारी दुरुस्थ क्षेत्रों से यदि राजकीय कार्य के लिए देहरादून आते हैं या देहरादून से पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली जाते हैं, तो वो हेली सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। उत्तराखंड में चल रही उड़ान सेवा का वो इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही कर्मचारी एलटीसी में भी उड़ान सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। कर्मचारी संगठनों ने कैबिनेट के इस फैसले पर सरकार का आभार जताया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी समेत तमाम दूसरे दुरुस्थ क्षेत्रों से कर्मचारी, अधिकारियों को आए दिन बैठकों के लिए दिल्ली, देहरादून के चक्कर काटने होते हैं। एक बैठक में शामिल होने के लिए कर्मचारियों के तीन से चार दिन तक खराब होते हैं। पैसा अलग खर्च होता है। इन्हीं दिक्कतों, समय की बर्बादी को देखते हुए कर्मचारियों को भी इस सेवा का लाभ देने की मांग की जा रही थी। इस सेवा का लाभ मिलने से कर्मचारियों का समय बचेगा। बैठकों के लिए दिल्ली, देहरादून के चक्कर काटने से जिलों में भी आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब इन दिक्कतों का समाधान हो सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
