देहरादून। चयन के बाद अभिलेख सत्यापन में न पहुंचने वाले 156 अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती से बाहर कर दिया है। इन सभी को सात दिन का समय भी दिया गया था।
आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आयोग ने छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, संवीक्षक सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल नौ जुलाई को पुर्नपरीक्षा आयोजित की थी। इसका परिणाम जारी करते हुए आयोग ने 16 अगस्त से 13 सितंबर तक अपने कार्यालय में अभिलेख सत्यापन किया। सत्यापन में निर्धारित तिथियों पर शामिल न होने वालों को आगामी सात दिन का अवसर दिया गया, लेकिन वह नहीं आए। इन सभी की सूची जारी करते हुए आयोग ने इनकी उम्मीदवारी खत्म कर दी है। अब ये इस भर्ती से बाहर हो गए हैं।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
