देहरादून- उत्तराखंड में 1 अप्रैल 2023 से वाहनों के किराए को लेकर नई व्यवस्था शुरू होगी। यही नहीं पेट्रोल डीजल की कीमत के अनुसार यात्री वाहनों और माल भाड़े का किराया बढ़ाया जा सकेगा। देहरादून में हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला हुआ है।
परिवहन सचिव एवं आयुक्त अरविंद सिंह हायंकी ने बताया कि अब तक किराया बढ़ाए जाने और माल भाड़ा तय करने के लिए कोई समय सीमा नहीं थी, साल में कभी दो या तीन बार बढ़ोतरी होती थी । ऐसे में जनता पर एक साथ किराए का बोज पढ़ता था। लिहाजा एसटीए की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। साल में किराया एक बार और अप्रैल महीने में लगाया जाएगा।
1 अप्रैल 2023 से स्टेज कैरिज, और ठेका बस परमिट, टैक्सी मैक्सी, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मैजिक और ट्रक का किराया तय होगा। इसके अलावा प्रदेश में अब से रेंट ए कैब योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। यदि किसी व्यक्ति के पास 50 कैब हैं तो उसे लाइसेंस दिया जाएगा। लाइसेंस धारी पर्यटक या स्थानीय यात्रियों को किराए पर कैब दे सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

