Pithoragadh News: उत्तराखंड की मित्र पुलिस लगातार चर्चाओं में है। एक दिन पहले ही हल्द्वानी में एक छात्रा और महिला से पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ की थी। यह मामला शांत नहीं हुआ था कि अब पिथौरागढ़ में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो कनालीछीना महोत्सव का बताया जा रहा है। जिसमें एक पुलिस कर्मी शराब के नशे मेें पहुंच गया। वीडियो में स्थानीय लोग ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि नशे में धुत होकर पुलिस कर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था।
बता दें कि कनालीछीना में चल रहे महोत्सव की आखिरी शाम शराब के नशे में धुत एक पुलिस कर्मी को लेकर महोत्सव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने जवान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मी पर महिला से छेड़खानी का भी आरोप लगाया है।
वायरल वीडियो में पुलिस का एक जवान एक महिला की दुकान में बैठा हुआ दिख रहा है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जगह महिला की दुकान पर पुलिस कर्मी के बैठे होने से युवाओं में आक्रोश फैल गया। जब युवाओं ने पुलिस कर्मी से ड्यूटी छोड़कर महिला की दुकान पर बैठने का कारण पूछा तो जवान खाना खाने के लिए बैठे होने का इशारा करता दि ख रहा है, वह नशे में होने के चलते बोल नहीं पा रहा था।स्थानीय लोग वीडियो में ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि पुलिसकर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था। सूचना के बाद कुछ पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और उसे ले गये। इस दौरान लोग उसके मेडिकल कराने की मांग करते दिखे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

