- आईटीआई फोरमैन भर्ती के आवेदन में आज से करेंगे गलती सुधार
देहरादून। प्रदेश के सरकारी आईटीआई में कार्यदेशक, फोरमैन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बृहस्पतिवार से इसमें गलती सुधार सकेंगे। इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग 16 से 25 नवंबर तक विंडो खोलने जा रहा है। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, इस भर्ती के लिए 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। अब अभ्यर्थी अपने आवेदन में गलती सुधार कर सकते हैं। इसके तहत जहां वे नाम, पता आदि में निशुल्क बदलाव कर सकेंगे तो श्रेणी या उपश्रेणी में बदलाव के लिए उन्हें शुल्क देना होगा। मोबाइल नंबर, ई-मेल में कोई बदलाव नहीं कर सकते। ब्यूरो
- समूह-ग भर्तियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी आसान
देहरादून। समूह ग भर्तियों के लिए होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आसान होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ऑनलाइन आवेदन के साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया को भी और आसान बना देगा। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वैसे तो पहले से ही काफी सरल है, लेकिन इसे अभ्यर्थियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर निकाला गया है। अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थियों के अपलोड डॉक्यूमेंट में कुछ दिक्कतें आती हैं। इन्हें भी दूर किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण 
