हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के कई जनप्रतिनिधियों व अन्य दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने नए सदस्यों को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह कार्य करती है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार और राज्य में धामी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में विकास और जनकल्याण के अनेक फैसले हुए हैं…जिनसे प्रभावित होकर विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा और संगठन में उनकी भूमिका तय की जाएगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा भी जताया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

