देहरादून : वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन कर बड़ी संख्या में सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह अभियान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत संचालित किया गया।
कालसी स्थित सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) सहिया परिसर में आयोजित समापन शिविर में 657 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए। जनपद के छह विकासखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में आयोजित कुल नौ शिविरों के माध्यम से 3,447 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को बैसाखी, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, वॉकर, कमोड चेयर, कमर बेल्ट और श्रवण यंत्र जैसे उपकरण उपलब्ध कराए गए।

विकासखंड रायपुर, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, मसूरी, ऋषिकेश, कालसी, लाखामंडल, त्यूणी और कनासर क्षेत्रों में लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाया गया। प्रशासन का उद्देश्य केवल उपकरण वितरित करना नहीं…बल्कि जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाना है।
समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि मात्र 30 दिनों के भीतर पात्र लाभार्थियों तक उपकरण पहुंचाए गए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि देहरादून स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में सप्ताह के सातों दिन सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
लाभार्थियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश 
