देहरादून : नेहरूग्राम में मेहंदी समारोह के दौरान लाइसेंसी हथियार से हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। कॉकटेल पार्टी में डांस के दौरान एक युवक की पिस्टल से अचानक गोली चल गई।
गोली समारोह में मौजूद एक महिला के पैर के पंजे के अगले हिस्से में जा लगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर उसके कब्जे से लाइसेंसी असलहा बरामद किया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गढ़वाली कॉलोनी, नेहरूग्राम, रायपुर निवासी कमल कुमार यादव ने मामले की तहरीर दी है। बताया कि सोमवार रात उनके आवास पर मेहंदी का समारोह चल रहा था। इसमें कुछ मेहमानों को बुलाया गया था। इनमें धूलकोट निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी भी शामिल था।
वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर वहां पहुंचा था। आरोप है कि कॉकटेल पार्टी में डांस करते समय लक्ष्मण सिंह नेगी की पिस्टल से फायर हो गया। गोली कमल कुमार की साली नीलिमा यादव निवासी नेहरूग्राम के पैर के अंगूठे के पास जा लगी। परिजन नीलिमा को अस्पताल ले गए। पुलिस जांच में पता चला है कि जिस युवती की शादी का समारोह था, आरोपी लक्ष्मण सिंह नेगी उसके साथ डीएल रोड स्थित निजी अस्पताल में नौकरी करता है। इसी जान-पहचान के कारण वह समारोह में शामिल होने आया था। कमल कुमार यादव की शिकायत पर आरोपी लक्ष्मण सिंह नेगी के खिलाफ लापरवाही से फायरिंग करने और जान जोखिम में डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल असलहे को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

