weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड से विदा हुआ मानसून, इतनी बारिश हुई रिकॉर्ड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • उत्तराखंड से विदा हुआ मानसून

देहरादून– लंबी बारिश के बाद आखिरकार उत्तराखंड से मानसून विदा हो गया है। प्रदेश में इस बार छह दिन पहले मानसून 24 जून को पहुंचा था। वहीं, 30 सितंबर को विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल के मुताबिक हरिद्वार में पूरे जिले, पौड़ी, देहरादून, यूएसनगर जिलों के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

अब कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, मैदानी इलाकों में , मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बार मानसून सीजन में एक जून से 30 सितंबर तक सामान्य 1162.7 एमएम के सापेक्ष करीब तीन फीसदी ज्यादा 1203.3 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य श्रेणी में आती है। मानसून सीजन में उत्तराखंड के सात जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर में 2095.4 एमएम दर्ज की गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें