- बिना फार्मासिस्ट चल रहे 60 स्टोरों को बंद कराया
- पुलिस ने जिलेभर के 427 मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी
देहरादून– राज्य में बड़े पैमाने पर मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के चल रहे हैं अकेले राजधानी में ही यह आंकड़ा बहुत बड़ा है पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में स्पष्ट हो गया कि बड़े पैमाने पर बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर चल रहे हैं। राजधानी देहरादून में पुलिस ने छापेमारी कर बिना फार्मासिस्ट चल रहे 60 मेडिकल स्टोरों को बंद कराया। एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर पूरे जिले में 427 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। पुलिस ने स्टोर संचालकों को नशा सामग्री न बेचने की हिदायत भी दी।
दरअसल, एसएसपी को जिलेभर में मेडिकल स्टोरों द्वारा युवाओं को नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इसको देखते हुए पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई स्टोरों से वैध लाइसेंस और डिग्री तलब की। एसएसपी ने बताया चेकिंग में कई स्टोरों में अनियमिताएं पाई गई। 60 स्टोर ऐसे मिले, जो बिना डिग्री और संचालक के चल रहे थे। इन स्टोरों पर ताले जड़ दिए गए। इसकी रिपोर्ट भी ड्रग कंट्रोलर को भेजी गई। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपना रही है। ऐसे मेडिकल संचालक जो नियमों का पालन नहीं कर रहे, उनके खिलाफ
डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी नाबालिग या फिर युवाओं को कोई भी दवाइयां उपलब्ध कराना गलत है।
संचालकों में हड़कंप: उधर पुलिस की अचानक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर दून में शनिवार को पुलिस ने मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान चलाया। • हिन्दुस्तान सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गए। पुलिस ने सभी स्टोर संचालकों के वैध लाइसेंस और फार्मासिस्ट की डिग्री जांची। स्टोर संचालकों को नशीली दवा नहीं बेचने की सख्त हिदायत दी गई है। जिन स्टोरों में अनियमितता पाई गई है, पुलिस की ओर से इनकी रिपोर्ट बनाई गई है। एसएसपी ने बताया कि मेडिकल स्टोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई को विभाग को पत्र भेजा जाएगा। ड्रग कंट्रोलर को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
