देहरादून- लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत निकाले गए बेरोजगारो को नियमित करने करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की इसके अलावा कई और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया।
➡️सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं द्वारा कर्मचारियों को निकाले जाने से वे लोग आमरण अनशन कर रहे हैं ,हस्तक्षेप की मांग कर इन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की
➡️गौलापार निवासी श्री सौरभ स्वार जो नाइजीरिया में फंसे हैं तथा तल्ली हल्द्वानी निवासी श्री पंकज पाठक जो चीन में फंसे हैं उनकी वापसी हेतु विदेश मंत्री जी से वार्ता कर उन्हे अविलंब भारत लाने की मांग की।
➡️इंदिरा नगर से निकलने वाले गंदे नाले को डाइवर्ट करने हेतु बनाई गई योजना जिसकी T.A.C भी हो गई है उसे शीघ्र स्वीकृत करने की मांग की,ताकि दिसंबर माह में टेंडर आदि की कार्यवाही प्रारंभ हो सके।
➡️लालकुआं विधानसभा में हाथी, बंदरो तथा जानवरों द्वारा लगातार फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान से बचाने हेतु बनाई गई योजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने की मांग की।
➡️गोला तथा नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे ट्रैक्टरो की ट्रॉलीयो को टैक्स मुक्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की
➡️लालकुआं विधानसभा के चोरगलिया से म्यूडी पटरानी तक लगभग 5 किलोमीटर मार्ग बनाने हेतु ताकि बरेली और खटीमा से सीधा रीठा साहिब तक पहुंचा जा सके यह सड़क सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
➡️विधानसभा क्षेत्र के लगभग 55 नलकूप जो लो तथा हाई वोल्टेज के कारण संचालित नहीं हो पा रहे हैं, उनमें स्टेबलाइजर लगाने हेतु शीघ्र धनराशि अवमुक्त करने की मांग की। यह योजना लगभग दो माह पूर्व स्वीकृत हो गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी।
हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC 
