- कैबिनेट लेगी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों पर निर्णयः डॉ. धन सिंह रावत
- सूबे में बनाये जायेंगे पांच स्मार्ट डायट, प्रशिक्षण की होगी उचित व्यवस्था
देहरादून- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती एवं परीक्षा बोर्ड को लेकर अंतिम निर्णय राज्य कैबिनेट लेगी। इसके लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग शीघ्र ही आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीकी से लैस करने के साथ ही पांच डायटों को स्मार्ट डायट के रूप में विकसित किया जायेगा।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन, परीक्षा बोर्ड, शिक्षकों की स्थिति एवं छात्र संख्या व पाठ्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिसके उपरांत निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग राज्य में संचालित 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन को लेकर आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। इस संबंध में राज्य कैबिनेट द्वारा जो निर्णय लिया जायेगा उसी को विभाग लागू करेगा। बता दें कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा परिणाम, परीक्षा शुल्क, पाठ्यक्रम का माध्यम, शिक्षकों की तैनाती तथा अन्य बिन्दुओं को लेकर विभागीय अधिकारियों, शिक्षक संगठनों व अभिभावकों में तरह-तरह की चर्चाएं समाने आई हैं। इसी के मध्यनज़र विभाग ने इन विद्यालयों के संचालन को लेकर निर्णय राज्य कैबिनेट के ऊपर छोड दिया है, पूर्व में उक्त विद्यालयों की स्थापना का निर्णय भी राज्य कैबिनेट के द्वारा ही लिया गया था।
https://x.com/pushkardhami/status/1703072763588850123?s=20

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 
