देहरादून : (बड़ी खबर) 13 सौ पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत विद्यालयों में विभिन्न विषयों के रिक्त पद शीघ्र भरने जा रहे हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सोमवार को आयोग की ओर से 1544 पदों के सापेक्ष 1300 पदों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया।

आयोग की ओर से सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों के लिए 14 मार्च 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। 22 मार्च को ऑनलाइन आवेदन मांगे गए और 16 अगस्त 2024 को भर्ती परीक्षा आयोजित की गई।इसमें गढ़वाल मंडल के लिए 786 और कुमाऊं मंडल के लिए 758 कुल 1544 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। सोमवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात

त्रुटिपूर्ण सूची के साथ जारी हुआ एलटी परीक्षा का रिजल्ट

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग

देहरादून। यूकेएसएसएससी ने एलटी परीक्षा के रिजल्ट में जल्दबाजी में कई गलतियां कर दीं। जारी की गई सूची में कई अभ्यर्थियों के नाम दो-दो बार अंकित थे। सूची में ऐसे में करीब 36 नाम रिपीट थे। आयोग की वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी होते ही, अभ्यर्थियों समेत तमाम लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। गलती का अहसास होने पर आयोग की ओर से देर रात सूची को संशोधित करते हुए सही सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने भी इस संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इस बारे में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि तकनीकी दिक्कत के चलते कुछ अभ्यर्थियों के नाम सूची में दो-दो बार दर्ज हो गए। सहायक अध्यापक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर सुधार कर अपलोड कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें