देहरादून– राज्य में अब फील्ड में तैनात पीसीएस संवर्ग के अधिकारियों के तबादलों की कसरत शुरू हो गई है, पिछले दिनों नायब तहसीलदार संवर्ग में हाल में ही 14 अफसरों को पीसीएस संवर्ग मिला है अभी इनकी पोस्टिंग भी नहीं हुई है। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी कई अधिकारियों को बदला जा सकता है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने हरिद्वार, उधमसिंह नगर नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों के साथ ही सचिवालय में नौकरशाहों में फेरबदल किया था और अब मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी और उप जिला अधिकारी रैंक के अफसरों के तबादले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
माना जा रहा है कि सरकार तबादलों से पूर्व अधिकारियों के जिले में पोस्टिंग के समय को भी जांच रही है अगले साल की शुरुआत में ही लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं दिसंबर तक जिन अफसरों को 1 जिले में तैनाती के लगातार 3 साल हो रहे हैं उनका तबादला होना तय है। सूत्रों का कहना है कि कार्मिक विभाग ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है और प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है और सूत्रों के अनुसार 10 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
