देहरादून : (बड़ी खबर) सीएम के निर्देश पर कल रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घषित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ते हुए राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों एवं शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। साथ ही गुरु रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में राज्यभर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जयन्ती के कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाये जाने के उदेदश्य से यह निर्देश दिए हैं।

गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं गुरु रविदास की स्थापित मूर्तियों एवं पार्कों में विशेष साज-सज्जा की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास जयंती के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि संत रविदास की गणना महान संतों में की जाती है। उन्होंने जीवनपर्यंत मानव सेवा को लक्ष्य बनाए रखा, समानता और एकता का संदेश दिया। संत रविदास जी ने अपनी शिक्षाओं में हमें जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से मुक्त होकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर सभी की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने के लिये प्रयासरत् रहना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें