देहरादून: प्रदेश में लोगों को खतौनी की सत्यापित प्रति अब ऑनलाइन और मोबाइल फोन के माध्यम से भी मिल जाएगी। राजस्व विभाग ने इसके लिए वेब पोर्टल तैयार किया है। सुविधा शुरू होने के बाद राजस्व अभिलेखों तक आमजन की पहुंच आसान हो जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीएम आवास में राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से संबंधित छह वेब पोर्टलों का शुभारंभ किया। इसमें ई-भूलेख का संशोधित संस्करण (अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन एवं ई-वसूली पोर्टल शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार विज्ञान, आईटी और एआई के जरिए जनता को अधिक से अधिक सहूलियत देने के प्रयास कर रही है। इन छह नए वेब पोर्टलों से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका जीवन सरल होगा। खतौनी के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभी तक खतौनी की सत्यापित प्रति के लिए लोगों को तहसील जाना होता था। अब पोर्टल के नये वर्जन से ऑनलाइन माध्यम/मोबाइल फोन से ही खतौनी की सत्यापित प्रति मिल जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 

