देहरादून उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी से भारी बारिश आंधी तूफान की संभावना को देखते हुए राज्य में अलर्ट जारी किया है साथ ही सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर तीन चार पांच छह और 7 जुलाई को भारी से भारी वर्षा आंधी तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त करते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिशासी निदेशक पीयूष रौतेला ने जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर मौसम के मद्देनजर अलर्ट रहकर सरकारी मशीनरी को चौकस रखने के निर्देश दिए हैं साथ ही आपदा में राहत संबंधित सभी उपकरणों वायरलेस सिस्टम और खाद्य रसद सामग्री और मेडिकल व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में आपदा को लेकर हर साल बरसात के मौसम में भयानक स्थिति उत्पन्न होती है लिहाजा प्रदेश का मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार बिगड़ते मौसम की जानकारी के साथ-साथ चेतावनी भी जारी करता है इसी के तहत इस बार आने वाले तीन-चार दिनों में भारी बारिश के मद्देनजर सभी को सतर्क और सचेत रहने की अपील की गई है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 
