देहरादून- उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा आज शाम 5:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा इसको लेकर यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के बागेश्वर व नैनीताल जनपद में बारिश की संभावना है अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र बौछार की संभावना है।
वहीं 23 सितंबर को बागेश्वर नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश और कहीं कहीं बिजली गिरने की आशंका है।
वहीं 24 सितंबर को बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,चमोली, उधम सिंह नगर ,नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।
वही 25 और 26 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र व उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना पता पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
