देहरादून- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC (यूकेपीएससी) जल्द ही पुलिस कांस्टेबल-पीएसी, आईआरबी के पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। सूचना के अनुसार भर्ती का नोटिफिकेशन अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा। जिसमें भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स होंगी। जो उम्मीदवार लंबे समय से पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, ये उनके लिए अच्छा मौका है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करें, उसके बाद ही आगे की आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
इस बात की जानकारी यूकेपीएससी के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई आयोग की बैठक में शासन द्वारा दी गई है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी/अग्नि सुरक्षा अधिकारी), कांस्टेबल, SI के साथ फॉरेस्ट गार्ड, असिस्टेंट अकाउंटेंट और लेखपाल के पदों पर भी भर्ती निकालेगा। पुलिस कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी/अग्नि सुरक्षा अधिकारी) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की 18 दिसंबर 2022 को जारी की जाएगी।
सब इंस्पेक्टर/ लेखपाल के पदों के लिए नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 8 जनवरी 2023 होगी।
फॉरेस्ट के पदों के लिए नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 22 जनवरी 2023 होगी।
अकाउंटेंट असिस्टेंट के पदों के लिए नोटिफिकेशन 28 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 12 फरवरी 2023 होगी
, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इस इस साल अक्टूबर-नवंबर माह में प्राथमिकता के आधार पर 3-4 महत्वपूर्ण परीक्षाओं का विमोचन जारी किया जाएगा और दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में 3-4 परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर में स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी क्लर्क गिरफ्तार
देहरादून : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने किया सीधा संवाद
हल्द्वानी : यहां प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 कमरों का ड्रीमलैंड रिसोर्ट सील
सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान 
