Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है पहाड़ों में बर्फबारी के बाद धूप खिलने के साथ ही मैदानी इलाकों में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटे घने कोहरे के साथ ही शीतलहर का प्रकोप रहेगा जिसके चलते कई क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 18 और 19 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उधम सिंह नगर ,हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में 16 और 17 जनवरी को घने कोहरे के साथ शीतलहर की संभावना है। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं पहाड़ के कुछ इलाकों में पाले का प्रकोप रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि 18 और 19 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कही कही हल्की से मध्यम बारिश व ऊचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि 20 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
