Haldwani News: कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने अपने कांस्टेबल पति पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला पुलिसकर्मी ने अपने कांस्टेबल पति और ससुरालियों पर जहर देकर मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है हल्द्वानी कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने अपने ही विभाग में तैनात कांस्टेबल पति सुरेंद्र सिंह और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला पुलिस कर्मी का कहना है कि उसका पति सुरेंद्र सिंह का किसी अन्य महिला के चक्कर में उसको और उसको बच्चे को जहर देकर मारने की कोशिश की है। ऐसे में उसे जान का खतरा बना हुआ है। कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने पुलिस में तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2010 में हल्द्वानी में तैनात कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि 2015 में ससुरालियों की मारपीट के कारण उनका गर्भपात हो गया। इसकी शिकायत उसने काठगोदाम थाने में दर्ज करवाई थी, लेकिन आपस में समझौते के बाद कुछ समय सब कुछ ठीक रहा और दो बच्चे भी पैदा हुए। महिला ने कांस्टेबल पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके चलते पति और ससुराल उसको प्रताड़ित कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
