- मानसून लेट होने के बावजूद भी इन राज्यों में पहुंचेगा दुरुस्त समय पर।
देहरादून– गुरुवार को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। आपको बता दे कि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से 7 दिन लेट दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि केरल के ज्यादातर हिस्सों और दक्षिणी तमिलनाडु में मानसूनी बारिश दर्ज की गई है जो मानसून की शुरुआत का संकेत दे रहा है। जिसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान मानसून पूरब की ओर दस्तक दे सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली–एनसीआर में मानसून अपने तय समय 28 से लेकर 30 जून तक पहुंच सकता है।
वहीं जिस हिसाब से मानसून ने केरल में दस्तक दी है वह देश में मानसून के अच्छे पहुँचने के अच्छे संकेतों को दर्शाता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून के देरी से आगमन का उत्तर भारत में उसके पहुंचने में सीधा संबंध नहीं है। फ़िलहाल मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर का लक्षद्वीप दक्षिण तमिलनाडु के मरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इसी के साथ मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के भीतर मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने की संभावनाएँ जताई है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून की देरी से बारिश पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और ना ही उत्तर–पश्चिमी भारत की ओर से मानसून की शुरुआत देरी से होगी। हालांकि शोध में यह पाया गया है कि मानसून की देरी से दस्तक दक्षिण राज्य और मुंबई में मानसून की शुरुआत में देरी से जुड़ी होती है। लेकिन इस बार मानसून की लेट होना बारिश पर बुरा असर नहीं करेगा। हर बार की तरह इस बार भी मौसम विभाग ने मानसून सामान्य रहने की घोषणा की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

