अल्पसंख्यक विभागान्तर्गत अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति मामले में राज्य के विभिन्न जनपदों की संस्थाओं, विभिन्न विभागों तथा अन्य राज्यों में हुई अनियमितता सम्बन्धी प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल (एस०आई०टी०) का गठन।
कृपया उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा शासन के संज्ञान में लाया गया कि अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति मामले में राज्य के विभिन्न जनपदों की विभिन्न संस्थाओं तथा अन्य राज्यों में अनियमितता सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त हुई है तथा ऐसी शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए भारत सरकार को भी अवगत कराया जाय।
अतः प्रकरण की जटिलता एवं गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए, शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त प्रश्नगत प्रकरण की जाँच/विवेचना विशेष अन्वेषण दल (एस०आई०टी०) से कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
उक्त स्थिति के दृष्टिगत मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि अल्पसंख्यक विभागान्तर्गत अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति मामले में राज्य के विभिन्न जनपदों की विभिन्न संस्थाओं में हुई अनियमितता सम्बन्धी प्रकरण की जॉच / विवेचना हेतु विशेष अन्वेषण दल (एस०आई०टी०) का गठन करने का कष्ट करें। अध्यक्ष विशेष अन्वेषण दल, उक्त गठित एस०आई०टी० के सदस्यों का विवरण यथाशीघ्र शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा एस०आई०टी० द्वारा जाँच/विवेचना का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर जॉच आख्या शासन को भी उपलब्ध कराने का कष्ट करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 
