देहरादून – जनपद हरिद्वार में आबकारी आयुक्त उत्तराखण्ड श्री एच० सी० सेमवाल के निर्देश पर की गयी कार्यवाही में दिनांक 19 नवंबर 2023 को विदेशी मदिरा दुकानों में किए गए निरीक्षण एवं जाँच में अनियमितता पायी गयी एवं विशेष रूप से 52 पेटी बगैर होलोग्राम लगी हुई मदिरा बरामद की गई। उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर निम्न विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई-
1 जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार को 72 घण्टे के अंदर जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
2 आबकारी निरीक्षक क्षेत्र हरिद्वार श्री संजय सिंह रावत को उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल उनके पद से हटाया गया।
➤ जनपद देहरादून के रायपुर के खलंगा क्षेत्र में दिनांक 20 नवंबर 2023 को मध्य रात्रि में की गयी छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इम्पोर्टेड शराब अवैध अंग्रेजी शराब बरामद बरामद की गई तथा 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर निम्न विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई-
1- श्री देवेंद्र गिरी गोस्वामी सहायक आबकारी आयुक्त मण्डलीय प्रवर्तन गढ़वाल मण्डल के निलंबन की संस्तुति शासन को प्रेषित की जा रही है।
2- श्री राजीव सिंह चौहान जिला आबकारी अधिकारी देहरादून ६ सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को पद से हटाते हुये कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड सम्बद्ध किया गया।
3- सुश्री सरोज पाल आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को निलंबित किया गया।
4- श्रीमती प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड : जिला प्रशासन की पहल: विशेष शिविरों में हजारों जरूरतमंदों को मिला सहारा
हल्द्वानी: फतेहपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू
देहरादून : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.11 लाख करोड़ का बजट, 28 प्रस्तावों पर मुहर
उत्तराखंड : गैंगरेप केस में फरार युवक ने ट्रेन में जहर खाया, रुद्रपुर पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बड़े नेताओं की भाजपा में एंट्री
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन 23 खूंखार नस्ल के कुत्ते पालने वाले हो जाए सावधान
उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप 
