देहरादून- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में स्नातक स्तर की परीक्षा के पेपर लीक मामले में जहां एक ओर अब तक स्पेशल टास्क फोर्स ने 37 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, तो वही शासन ने भी आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी और पूर्व परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह दांगी और आयोग के तीन अनुभाग अधिकारी सहित आरएमएस कंपनी के मालिक के खिलाफ विजिलेंस जांच किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
माना जा रहा है कि विजिलेंस इनके खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कर सकती है। लगातार एक के बाद एक कई परीक्षाओं में सवाल उठने के बाद सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स से इन अधिकारियों की भूमिका की रिपोर्ट मांगी थी। लिहाजा रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री से अनुमोदन लेने के बाद सतर्कता विभाग ने आयोग के तत्कालीन सचिव परीक्षा नियंत्रक सहित छह लोगों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 

