देहरादून : राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में किए गए कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लिए गए ऐतिहासिक फैसले पर उनका स्वागत किया है। और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री श्री धन सिंह रावत का आभार जाताया है।
श्री भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों को बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्री श्री धन सिंह रावत के प्रस्ताव पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ और हरिद्वार में 240 – 240 नर्सिंग के पदों पर सीधी भर्ती किए जाने का फैसला किया गया है, इसके अलावा सरकार ने ओपीडी, आईपीडी और कई प्रकार के चिकित्सा की रजिस्ट्रेशन शुल्क और एडमिशन चार्ज भी कम किया है ,इसके अलावा प्राइवेट वार्ड जनरल वार्ड और एसी रूम के भी दाम कम करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही एंबुलेंस चार्ज भी कम किया गया है, लैब चार्ज में भी लोगों को राहत देने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में किसी की भी मृत्यु होगी तो एंबुलेंस निशुल्क पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचाएगी और यूजर चार्ज समान रूप से लिया जाएगा। श्री भट्ट ने कहा कि श्री धामी की अध्यक्षता में लिए कैबिनेट के फैसले न सिर्फ ऐतिहासिक हैं बल्कि इसका सीधा फायदा आम गरीब लोगों को मिलेगा। श्री भट्ट ने कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री भट्ट ने आज लिए गए कैबिनेट की फैसले पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री श्री धन सिंह रावत का आभार जाताया है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा
उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य
हल्द्वानी : बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर 

