देहरादून- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तराखंड परिवहन विभाग में सार्वजनिक परिवहन के किराए में 25% तक बढ़ोतरी किए जाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि रोडवेज से लेकर टैक्सी विक्रम मैक्स में सफर करने के लिए अब 20 से 25% तक अधिक किराया लगेगा। इसके साथ ही एसी और वोल्वो बस में भी आपको 80 से ₹95 तक अधिक देने होंगे। साथ ही ऑटो रिक्शा में पहले 2 किलोमीटर तक ₹60 और उसके बाद ₹18 प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जा सकेगा। इसके अलावा पांच से सात सीटर क्षमता वाले तीन पहिया गाड़ियों पर पहले 2 किलोमीटर ₹50 किराया लिया जा सकेगा।
परिवहन की हुई बैठक में बस और टैक्सियों के किराए में लगभग 22% की बढ़ोतरी हुई है। चारधाम हेतु संचालित बसों के किराए में 27% की बढ़ोतरी हुई है। और तो और तिपहिया वाहनों के लिए लगभग 15 से 18% की वृद्धि हुई है जबकि माल भाड़े में लगभग 38 फ़ीसदी की वृद्धि की गई है। दरअसल माल भाड़ा 2016 से नहीं बढ़ाया गया था, लिहाजा परिवहन निगम भी अधिकतम 20% कर्मचारी कल्याण अधिकार आरोपित कर सकता है । वही रिक्शा किराए पर चलाने वाले दुपहिया वाहनों और एंबुलेंस के लिए भी पहली बार दरें निर्धारित की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते 

