देहरादून (corona update): उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है राज्य में आज 11 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 224 नए मामले सामने आए हैं वहीं शनिवार को 288 मामले सामने आए थे। वही राहत की बात है कि राज्य में आज किसी कोविड मरीज की मौत नहीं हुई।राज्य में आज कोरोना के 224 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1645 पहुंच गई है।
रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 224 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 132 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 15.57% पर पहुंच गई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 173 ,हरिद्वार से 08, नैनीताल जिले में 06, उधमसिंह नगर से 04, पौडी से 04 ‘ टिहरी से 03 , चंपावत से 02 , पिथौरागढ़ से 01 , अल्मोड़ा 04, बागेश्वर से 0, चमोली से 01, रुद्रप्रयाग से 02 ,उत्तरकाशी से 18 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में अब तक कुल 97852 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 92441 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3476 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 290 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 94.47 प्रतिशत है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 
