उधम सिंह नगर- बाजपुर के ग्राम कनोरा में लूट की घटना के बाद एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर बाजपुर कोतवाली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश की थाना सवार पुलिस ने घटना के आरोपी को लालपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बीते दिनों रुद्रपुर से गत्ता लेकर आ रहे कैंटर चालक ने रुद्रपुर से एक व्यक्ति को बैठा लिया था। जिसके बाद कैंटर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था और कुछ समय के बाद कैंटर उत्तर प्रदेश की मसवासी चौकी क्षेत्र में दिखाई दिया। लेकिन कैंटर चालक अलाउद्दीन के नहीं मिलने से कैंटर स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। वही बाजपुर की दोराहा चौकी पुलिस को ग्राम कनोरा में पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी वहीं सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश की थाना स्वार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जहां पुलिस ने मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक की शिनाख्त अलाउद्दीन के रूप में की। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी जसविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया जिसने लूट के बाद हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि शव को बाजपुर कोतवाली पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उत्तर प्रदेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 

