- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले, सीएम ने दिए हैं संकेत
- दायित्वधारियों की जल्द आएंगी तीन और लिस्ट
देहरादून– जल्द ही भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को खुशखबरी मिलने वाली है। भाजपा नेताओं को बहुत जल्द दायित्व बांटे जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साफ किया कि दायित्वधारियों की जल्द तीन और सूची जारी होने वाली हैं। कुल चार सूची जारी होने के बाद आगे के दायित्वों को लेकर जल्द विचार मंथन किया जाएगा।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि बहुत ही जल्द दायित्व बांट दिए जाएंगे। नवरात्र से लेकर दशहरा, दिवाली तक कभी भी दायित्वों की घोषणा कर दी जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री की ओर से साफ संकेत दे दिए गए हैं। दायित्वों को लेकर कुल चार सूची तैयार की गई हैं। एक सूची जारी हो चुकी है। जल्द अलग अलग समय में तीन और सूचियां जारी कर दी जाएंगी। सूचियों को लेकर विचार मंथन पूरा हो गया है। अब अगला विचार मंथन पांचवी सूची को लेकर जारी होगा । भट्ट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भी पलटवार किया। कहा कि कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं का संतुलन भी अब उनके राष्ट्रीय नेताओं की तरह हो गया है। राष्ट्रीय नेताओं का तो संतुलन अब सुधरने लगा है। वे कहने लगे हैं कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव हार रही है। कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन सुधरना, बिगड़ना उनका आंतरिक विषय है। वे यही कामना करते हैं कि कांग्रेस का मानसिक संतुलन इसी तरह सुधरता रहे, जैसे वो राज्यों में कांग्रेस के चुनाव हारने की बात कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

