देहरादून: विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की पहाड़ियों पर की गई टिप्पणी से प्रदेशभर में उबाल है। भले हो अधिकतर भाजपा नेता अग्रवाल के बयान पर चुप्पी साधे हैं, लेकिन हरिद्वार सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मसले पर खुलकर अपनी बात रखी। त्रिवेंद्र ने अग्रवाल के बयान को घोर आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “इस प्रकार की भाषा किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति से अपेक्षित नहीं है। नाराजगी स्वाभाविक है, जो वीडियो मैंने देखा और सुना, वह घोर आपत्तिजनक था। प्रेमचंद अग्रवाल हमारे संसदीय कार्य मंत्री हैं, वे विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं और कई बार विधायक भी रहे हैं। ऐसे में उनसे इस प्रकार की भाषा और आचरण की उम्मीद किसी को नहीं थी। इसे कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता।
त्रिवेंद्र ने कहा कि हम सब उत्तराखंड के लोग हैं और हमें राज्य का सौहार्द बनाए रखना चाहिए। अगर कुछ लोग इस विवाद को और भड़का रहे हैं तो यह भी उचित नहीं है। लेकिन हां, जो प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, मुझे नहीं लगता कि उसे कोई उचित ठहरा सकता है। उन्हें खुद भी समझ आ गया होगा जो वो सही नहीं है उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 

