- मौसम अपडेट- मौसम विभाग ने 26 फरवरी और 27 फरवरी को बारिश ,बर्फबारी का येलो अलर्ट किया जारी।
देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट,3000 से 3500 मीटर में भारी बर्फबारी का अलर्ट।
26 फरवरी और 27 फरवरी को बारिश ,बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी।
देहरादून,टिहरी,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़,चमोली,बागेश्वर, नैनीताल में भारी बारिश की संभावनाएं।
28 फरवरी को बारिश,बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट।
चमोली,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी,पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बर्फबारी के ऑरेन्ज अलर्ट,आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को किया अलर्ट।
उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क बना रहेगा। पर्वतीय इलाकों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के लिए गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। देहरादून और उत्तरकाशी जिलों के अनेक स्थानों पर और टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पिथौरागढ़, पौड़ी और अल्मोड़ा में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
