Dehradun News- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब तक अपने जनसंपर्क अधिकारी और विशेष कार्याधिकारी की नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं को दायित्व देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज धामी सरकार ने भाजपा के दो बार जिला महामंत्री रहे वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और रामनगर विधानसभा के प्रबल दावेदार राकेश नैनवाल को मंडी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही मान सिंह रावत को मंडी समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसका आदेश जारी किया हैं। गौरतलब है कि राकेश नैनवाल लगातार भाजपा में कई दायित्वों में रह चुके हैं हाल ही में पश्चिम बंगाल और लद्दाख में हुए चुनाव में कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी रामनगर में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाते हुए जीत दिलाने वाले भाजपा नेता राकेश नैनवाल रामनगर विधानसभा से भी विधायकी की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच सरकार द्वारा उनको रामनगर मंडी समिति के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है। धामी सरकार में राकेश नैनवाल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश और उत्साह है, क्योंकि राकेश नैनवाल संघ व भाजपा नेताओ के भी काफी करीबी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

