Bageshwar news-उत्तराखंड के बागेश्वर से एक दुखद खबर सामने आ रही है कि यहां जंगल में घास काटने गई गर्भवती महिला पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिसकी दर्दनाक मौत हो गई है। इसी वर्ष अप्रैल महीने में महिला का विवाह हुआ था, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कपकोट पुलिस क्षेत्र अंतर्गत चुचेर गांव में मंगलवार को शाम 4:00 बजे घास काटने के लिए 22 वर्षीय नीमा पत्नी प्रकाश कोरंगा जंगल गई थी। जब देर रात तक वह जंगल से नहीं लौटी तो परिजनों ने ढूंढ खोज की और रात भर खोजबीन के बाद भी नीमा देवी का कहीं पता नहीं चला। सुबह लगभग 7:00 बजे उसका सब 60 मीटर गहरी खाई में दिखाई दिया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया महिला का पैर घास काटते समय फिसल गया और वह खाई में गिर गई साथ ही यह भी पता चला कि महिला गर्भवती है और महिला का पति रुद्रपुर में नौकरी करता है। घटना के बाद महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी है और पुलिस ने जांच भी शुरू की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
