- दो सीडीओ, सात डीडीओ एक बीडीओ का स्थानांतरण
देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने दो सीडीओ, सात डीडीओ और एक बीडीओ का तबादला कर दिया। इसके अलावा दो सहायक परियोजना अफसरों का भी स्थानांतरण किया गया।
उपायुक्त ग्राम्य विकास पौड़ी प्रकाश रावत को मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर तैनाती दी गई, जबकि सीडीओ रुद्रप्रयाग नरेश कुमार को उपायुक्त ग्राम्य विकास पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपर सचिव मनुज गोयल ने तबादला आदेश जारी किए। खंड विकास अधिकारी रामगढ़ नैनीताल कमल किशोर पांडेय को इसी पद पर ऊधमसिंह नगर भेजा गया।

इसके अलावा मनरेगा प्रकोष्ठ के परियोजना समन्वयक मोहम्मद असलम को जिला विकास अधिकारी हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी टिहरी सुनील कुमार को इसी पद पर देहरादून में तैनाती दी गई। जिला विकास अधिकारी चंपावत नलिनीत
पौड़ी के उपायुक्त प्रकाश रावत को रुद्रप्रयाग का सीडीओ बनाया गया।घिल्डियाल को सहायक परियोजना निदेशक हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी हरिद्वार वेद प्रकाश को टिहरी, जिला विकास अधिकारी उत्तरकाशी सुधा तोमर को चमोली भेजा गया।
इसी तरह जिला विकास अधिकारी देहरादून सुशील मोहन डोभाल को ऊधमसिंह नगर, जिला विकास अधिकारी बागेश्वर संगीता आर्या को सहायक परियोजना निदेशक पिथौरागढ़, सहायक परियोजना निदेशक पिथौरागढ़ दिनेश सिंह दिगारी को जिला विकास अधिकारी चंपावत, सहायक परियोजना निदेशक चंपावत विम्मी जोशी को जिला विकास अधिकारी बागेश्वर, सहायक आयुक्त पौड़ी सुमन राणा को सहायक परियोजना निदेशक बागेश्वर के पद पर तैनाती दी गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए 


