देहरादून- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं आईएएस बृजेश कुमार संत को आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही मेहरबान सिंह बिष्ट से आयुक्त खाद्य का प्रभार वापस लिया गया है। आईएएस आनंद स्वरूप को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। साथ ही वंशीधर तिवारी से प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा निदेशक पंचायती राज हटाकर उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का पदभार दिया गया है । वही आईएएस सोनिका से उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का चार्ज हटाया गया है। इसके अलावा आईएएस संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी का चार्ज भी दिया गया है। आईएएस नंदन कुमार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी आशीष भट्ट गई को निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर की जिम्मेदारी मिली है। तथा निधि यादव को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है। विनोद गिरी गोस्वामी को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन बनाया गया है। तथा बीएल फिर माल को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उधम सिंह नगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उधम सिंह नगर बनाया गया है। इसके साथ ही मोहन सिंह पीसीएस अधिकारी से सचिव रियल स्टेट हटाया गया है तथा बाध्य प्रतीक्षा में रहे सुंदरलाल सेमवाल को सचिव रियल स्टेट रेगुलेरिटी की जिम्मेदारी दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
