Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मंगलवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला। राजधानी देहरादून ,मसूरी ,सोनप्रयाग ,उत्तकाशी ,चकराता ,चंबा, ऋषिकेश , हल्द्वानी ,पंतनगर ,कौसानी ,सल्ट समेत कुमाऊं और गढ़वाल के अनेकों क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
देहरादून और मसूरी में मंगलवार देर शाम मौसम बदल गया। यहां झमाझम बारिश के साथ ओले पड़े। उधर, यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव फूलचट्टी नारायण पुरी जानकीचट्टी क्षेत्र में भी बारिश हुई वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई।

उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले एक दो दिन में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है।
फरवरी माह में 2021 में उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री तक पहुंचा था। इस बार भी तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने के आसार हैं।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बर्फबारी के साथ हो सकती है। वहीं, संभावना ये भी जताई जा रही है कि देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश 
