tabadle transfear

देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले, कई जिलों के डीएम बदले

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि शासन ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है इसके साथ ही सचिवालय में कई बदलाव के अलावा कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं आईएएस आशीष चौहान को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है तो वही सुश्री वंदना सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा दीपक रावत को मेला अधिकारी कुंभ हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है साथ ही स्वाति भदोरिया को जिलाधिकारी चमोली के पद से हटाकर अपर सचिव नागरिक उड्डयन संस्कृति प्रबंधन निदेशक जीएमवीएन मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा विनोद कुमार सुमन को सचिव प्रभारी सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है श्री रविशंकर को जिलाधिकारी हरिद्वार से हटाकर अपर सचिव वित्त चिकित्सा चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है वही आनंद स्वरूप को भी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से हटाकर अपर सचिव ग्राम्य विकास आयुक्त ग्रामीण विकास तथा निबंधक सहकारिता के पद पर तैनात किया गया है। नीचे देखिए पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें 👉  Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें