देहरादून: बारिश और बर्फबारी न होने से इस समय उत्तराखंड सूखी ठंड की चपेट में है। घने कोहरे और शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को चार शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। इनमें चकराता (03), टिहरी (4.6), रानीचौरी (4.3) और पिथौरागढ़ (4.0) शामिल हैं। वहीं, कोहरे ने ट्रेनों और बसों की रफ्तार भी धीमी कर दी है। वहीं, बारिश न होने से फसलें भी संकट मेंहैं।
कोहरे ने बढ़ाई रेल यात्रियों की परेशानीः घने कोहरे और शीतलहर के चलते शुक्रवार को भी ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित रहा। रेलवे ने लक्सर से गुजरने वाली कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली, वीकली एक्सप्रेस, जम्मूतवी-तिरुपति, हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें रद कर दी गई। इसके अलावा अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेनें दोनों ओर से रद रहीं। इसके साथ ही 11 ट्रेनें चार से 11 घंटे तक देरी से लक्सर स्टेशन पर आईं जबकि 12 ट्रेनें एक से तीन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, हावड़ा से आने वाली उपासना एक्सप्रेस शाम छह बजे की बजाय रात करीब 12 बजे देहरादून पहुंची। यह दून से रात 9:45 बजे पर रवाना होती है। इसे फिलहाल देर रात दो बजे के लिए रिशेडयूल किया गया है। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 
