देहरादून- शिक्षकों की मांग को लेकर 28 फरवरी को शिक्षा मंत्री लेंगे बैठक,25 फरवरी को शिक्षा महानिदेशक भी लेंगे बैठकदेहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग की बड़ी खबर है, शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत 28 फरवरी को शाम 4:30 बजे से विधानसभा में एलटी से प्रवक्ता और प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति के संबंध में बैठक लेंगे।
बैठक में शासन के अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग के आला अधिकारी एवं शिक्षक संगठनों के नेता भी मौजूद रहेंगे। बैठक को लेकर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का भी बयान सामने आया धन सिंह रावत का कहना है कि एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन को लेकर कोर्ट में कई याचिकाएं दायर है इसलिए वह बैठक में शिक्षकों के साथ इस बात को भी कहेंगे कि यदि अगर शिक्षक अपनी याचिका वापस लेते हैं तो पदोन्नति 1 हफ्ते के अंदर कर दी जाएगी।
शिक्षा मंत्री का कहना है कि जो भी सुझाव शिक्षकों के आएंगे उन पर अमल किया जाएगा।शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत जहां 28 फरवरी को एलटी से प्रवक्ता पदों और प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के पदों पर प्रमोशन को लेकर जहां बैठक लेंगे, तो वही अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर 25 फरवरी को शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी शिक्षा महानिदेशक कार्यालय में 11:30 बजे से बैठक लेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(गजब) प्रेमिका के साथ मोबाइल पर चैटिंग करते पकड़ा गया पति…
हल्द्वानी- कुर्मांचल बैंक में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, दस्तावेज और फाइलें जलकर राख
देहरादून:(बड़ी खबर) D.El.Ed अभ्यर्थियों के लिए आई सूचना
हल्द्वानी : महिला दिवस पर इनका हुआ सम्मान
उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित 

