देहरादून। शिक्षा विभाग में अपर निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए आठ अफसरों की डीपीसी हुई। इसमें से छह को पदोन्नति सूची जारी होने के बाद तैनाती मिलेगी। जबकि दो अफसरों को दो अपर निदेशक सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर तैनाती दी जाएगी। शिक्षा विभाग में अधिकारियों के कई पद पिछले काफी समय से खाली हैं। स्थिति यह है कि विभाग के तीन निदेशालयों माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और ससीईआरटी में से मात्र एससीईआरटी में वंदना पूर्णकालिक निदेशक हैं। जबकि, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय अजय नौडियाल और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में रामकृष्ण उनियाल, अपर निदेशक हैं। जिन्हें प्रभारी शिक्षा निदेशक बनाया गया है। विभाग में अपर निदेशक के 10 में से छह पद खाली हैं। इसमें भी जिन चार पदों पर अपर निदेशक कार्यरत हैं, उनमें से दो अपर निदेशक सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
- अपर निदेशक के पद के लिए इनकी हुई डीपीसी
अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए जिन आठ अफसरों की डीपीसी हुई, उनमें प्रभारी अपर निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, सीईओ अल्मोड़ा अंबादत्त बलोधी, सीईओ पिथौरागढ़ अशोक जुकारिया, संयुक्त निदेशक प्रांरभिक शिक्षा रघुनाथ लाल आर्य, एससीईआरटी में संयुक्त निदेशक आशारानी पैन्यूली, विभागाध्यक्ष सीमैट दिनेश गौड़, रामनगर बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी और संयुक्त निदेशक एससीईआरटी कंचन देवराड़ी शामिल हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

